Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
राम मंदिर में चढ़ावा चोरी की घटना दुर्भाग्यपूर्ण, दोषियों को मिले कठोर दंडः संघ Sudhir wins historic डायमंड हार्बर में अभिषेक बनर्जी के खिलाफ नया मामला, ‘सेवाश्रय’ शिविर जांच के घेरे में Sudhir wins historic विपक्षी विधायकों को मिलेगा समान सम्मान और लोकतांत्रिक अधिकार, विधानसभा में बोले मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी Sudhir wins historic तृणमूल के तीन बैंक खातों पर रोक मामले में कलकत्ता हाईकोर्ट सख्त, बैंक से हलफनामा और पुलिस से जांच रिपोर्ट तलब Sudhir wins historic बंगाल की खाड़ी में बन रहा गहरा निम्न दबाव, चार से आठ जुलाई तक दक्षिण बंगाल में भारी बारिश की चेतावनी Sudhir wins historic विधाननगर अस्पताल का नाम बदला, मुख्यमंत्री ने पूर्ववर्ती सरकार की स्वास्थ्य सेवाओं पर उठाए सवाल Sudhir wins historic बंगाल में फिर गहराया बारिश का खतरा, सप्ताहांत में भारी से अति भारी वर्षा की चेतावनी Sudhir wins historic भड़काऊ बयान मामले में दो थानों से तलब किए जाने पर बोले हुमायूं कबीर — 'गिरफ्तार करना है तो कर लें, परवाह नहीं' Sudhir wins historic अंडा फेंकने की घटनाओं पर कलकत्ता हाई कोर्ट सख्त, राज्य सरकार से मांगी विस्तृत रिपोर्ट Sudhir wins historic रामनवमी हिंसा मामले में अपरूपा पोद्दार के पति शाकिर अली गिरफ्तार Sudhir wins historic

दक्षिण अफ्रीका ने दूसरे टी20 में 3 विकेट से दर्ज की जीत, श्रृंखला में 1-1 से की बराबरी

भारत की ओर से मिले 125 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी दक्षिण अफ्रीका की शुरुआत भी अच्छी नहीं रही। 22 के योग पर पहला विकेट गिरने के बाद टीम लगातार छोटे-छोटे अंतराल पर विकेट गंवाती रही।

11 Nov 2024

दक्षिण अफ्रीका ने दूसरे टी20 में 3 विकेट से दर्ज की जीत, श्रृंखला में 1-1 से की बराबरी

गकेबेरहा,। भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेले जा रहे चार मैचों के टी20 श्रृंखला के दूसरे मुकाबले में आज दक्षिण अफ्रीका ने भारत को तीन विकेट से मात दी है। गकेबेरहा में खेले गए इस मैच में भारत ने दक्षिण अफ्रीका के महज 125 रन का लक्ष्य रखा जिसे मेहमान टीम ने 19 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया। अफ्रीकी टीम की जीत के हीरे रहे ट्रिस्टन स्टब्स, जिन्होंने 41 गेंदों में 47 रन की नाबाद पारी खेली और मैन ऑफ द मैच चुने गए।

भारत की ओर से मिले 125 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी दक्षिण अफ्रीका की शुरुआत भी अच्छी नहीं रही। 22 के योग पर पहला विकेट गिरने के बाद टीम लगातार छोटे-छोटे अंतराल पर विकेट गंवाती रही। एक समय 66 रन पर छह विकेट गंवा चुकी टीम संकट में थी। तब ट्रिस्टन स्टब्स ने मोर्चा संभाला और आखिर तक क्रीज पर टीककर टीम को जीत की दहलीज पर ले गए। स्टब्स ने 41 गेंदों में 47 रन की जुझारी पारी खेली। स्टब्स के अलावा, रेजा हेंड्रीक्स ने 24 और गेराल्ट कोट्जे ने 19 रन का योगदान दिया। भारत की ओर से वरुण चक्रवर्ती ने पांच बल्लेबाजों को पवेलिया की राह दिखाई। जबकि रवि बिश्नोई और अर्शदीप सिंह ने एक-एक सफलता मिली।

इससे पहले, टॉस हारकर बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम की शुरुआत भी काफी खराब रही। टीम ने पहले तीन विकेट मात्र 15 रन पर गंवा दिए। हालांकि तिलक वर्मा (20 रन) और अक्षर पटेल (27 रन) की साझेदारी ने थओड़ी उम्मीद जगाई। लेकिन 30 रन की पार्टनरशिप के बाद तिलक वर्मा आउट गए। तब हार्दिक पांड्या ने अक्षर के साथ मिलकर 25 रन जोड़े। तभी अक्षर भी 27 के निजी योग पर पवेलियन लौट गए। आखिर में कुछ अच्छे शॉट लगाकर हार्दिक ने टीम के स्कोर पर 124 रन तक पहुंचाया। दक्षिण अफ्रीका के लिए गेराल्ड कोट्जे, मार्को यानसन, एंडिले सिमलेन, एडन मार्कराम और एनकबायोम्जी पीटर को एक-एक सफलता मिली।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


दक्षिण अफ्रीका ने दूसरे टी20 में 3 विकेट से दर्ज की जीत, श्र
भारत की ओर से मिले 125 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी दक्षिण अफ्रीका की शुरुआत भी अच्छी नहीं रही। 22 के योग पर पहला विकेट गिरने के बाद टीम लगातार छोटे-छोटे अंतर





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News